Una News: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर चल रहे 3 राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, 2 गंभीर

By: Pinki Wed, 03 Mar 2021 10:01:20

Una News: बेकाबू कार ने  फुटपाथ पर चल रहे 3 राहगीरों को रौंदा, एक की मौत, 2 गंभीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में फुटपाथ पर चल रहे तीन राहगीरों को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एकशख्स की मौत हो गई, जबिक दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मंगलवार की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना ऊना जिले के थाना बंगाणा की है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना का शिकार हुए तीनों व्यक्तियों को सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों का उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस के मुताबिक धुंधला गांव का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ एस्प्रेसो कार में बंगाणा से अपने घर की ओर जा रहा था। बंगाणा से कुछ ही दूरी पर भलेती गांव में कार से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चल रहे तीन लोगों के ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में वरुण कुमार निवासी विझड़ (हमीरपुर) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक वरुण कुमार बंगाणा की एक डिफेंस एकेडमी में सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण लेता था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# Himachal Pradesh News: चलते ट्रक के नीचे कूदकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com